Home » प्रदेश » अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

गोगुन्दा। पुलिस ने तकनीकी साधनों के दुरुपयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोगुन्दा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवती सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य खुद को एप्पल कंपनी का कर्मचारी बताकर अमेरिकी नागरिकों से डॉलर में लाखों की ठगी कर रहे थे।

ऐसे चला रहे थे फर्जीवाड़े का जाल
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यु मेवाड़ काठियावाड़ी होटल (कुमावतों का गुड़ा) में सनसेट एडवेंचर नाम की कंपनी के आड़ में कुछ लोग साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। गिरोह का मुख्य सरगना शाहरुख मोहम्मद शेख (अहमदाबाद) है। आरोपी पीआई नामक ऐप और टोल-फ्री नंबर का उपयोग कर अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे। वे पीड़ितों को उनके एप्पल प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त चार्ज लगने का डर दिखाकर और रिफंड दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे।

भारी मात्रा में उपकरण जब्त
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से अपराधियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान जब्त किया जिसमें 04 लैपटॉप (जिनमें डेटा का विश्लेषण किया गया), 14 मोबाइल फोन, 02 वाहन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज।

देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े थे आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में मुख्य सरगना शाहरुख मोहम्मद शेख के अलावा चेतन सिंह (अहमदाबाद), करण कुमार, मिलन और प्रवीण कुमार (जालोर) शामिल हैं। इसके अलावा गिरोह में नागालैंड, मेघालय, असम और नेपाल (मूल निवासी) के भी सदस्य शामिल हैं, जिनमें एक युवती अनुशा भी है।

सराहनीय रही टीम की भूमिका
इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी श्याम सिंह, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी पूरी टीम (हेड कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह, भवंरलाल, कांस्टेबल सुमित यादव सहित कुल 20 सदस्य) शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कुल कितनी राशि की ठगी की है और इनके तार कहां-कहां तक फैले हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!