Home » प्रदेश » पाबा के ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पाबा के ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सायरा। ग्राम पंचायत विसमा के राजस्व गांव पाबा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मात्र तीन कमरे उपलब्ध हैं। इनमें से एक कमरा प्रधानाध्यापक कक्ष के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिससे शेष दो कमरों में बच्चे ठूस-ठूस कर बैठने को मजबूर हैं। स्थिति तब और विकट हो जाती है जब बारिश के दिनों में पूरे भवन की छत से पानी टपकने लगता है।

इसके साथ ही, ग्रामीणों ने मिनी आंगनवाड़ी से क्रमोन्नत हुई आंगनवाड़ी केंद्र के भवन निर्माण, स्कूल में खेल मैदान और चारदीवारी बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई है। ज्ञापन में मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के डामरीकरण और उचित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है।

इस दौरान लालाराम, भेराराम, भानाराम, करमाराम, अणदाराम, रावताराम, मिमाराम और हमेराराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!