Home » प्रदेश » धर्मांतरित व्यक्तियों को जनजाति सूची से बाहर करने की उठी मांग

धर्मांतरित व्यक्तियों को जनजाति सूची से बाहर करने की उठी मांग

गोगुंदा। जनजाति धर्म सुरक्षा मंच की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जसवंतगढ़ स्थित घटेश्वरी माताजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में गोगुंदा, बड़गांव, देवला और सायरा ब्लॉक के जनजाति समाज के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आरक्षण के लाभ पर जताई चिंता
बैठक में वक्ताओं ने प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया कि जनजाति समाज के जिन लोगों ने धर्मांतरण कर अपनी मूल रीति-नीति, संस्कृति और परंपराओं को त्याग दिया है, उन्हें जनजाति सूची से बाहर किया जाना चाहिए। चर्चा के दौरान यह तथ्य सामने रखा गया कि 80 फीसदी आरक्षण का लाभ वर्तमान में धर्मांतरित लोग उठा रहे हैं। 20 फीसदी लाभ ही वास्तविक और अपनी मूल संस्कृति से जुड़े जनजाति समाज को मिल पा रहा है।
इसे आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय बताया गया।

24 मई को दिल्ली कूच का शंखनाद
आगामी 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल महासम्मेलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस सम्मेलन में देशभर के आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे। गोगुंदा क्षेत्र से 2000 लोगों को दिल्ली ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक का संचालन और मार्गदर्शन जिला प्रभारी सुरेश, जिला संगठन मंत्री बाबूलाल, जिला अध्यक्ष हिमताराम, और जिला संयोजक पप्पू राणा भील ने किया। इस अवसर पर मंडल संयोजक शंभू लाल गमेती, सरपंच पदमाराम, राजाराम, लालुराम, रामलाल, अंबालाल, तोलाराम, जमुनालाल, छोटू लाल, रतनाराम, प्रभु लाल, कालूलाल, पुष्करलाल, भंवरलाल, मोहनलाल, और नारू महाराज सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!