Home » प्रदेश » मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

गोगुंदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 149-गोगुंदा में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर निर्वाचन कार्यालय में उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से विधायक प्रतापलाल गमेती, निर्वतमान उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, उपसरपंच लालकृष्ण सोनी एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

पारदर्शिता और डिजिटलीकरण

उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची का एक सेट हार्ड कॉपी के रूप में और फोटो रहित सूची पेन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। आम जनता के निरीक्षण के लिए इसे कार्यालय में भी रखा गया है।
इस अद्यतन सूची में पुनरीक्षण के दौरान किए गए सभी संशोधनों और नए नामों को क्रमवार जोड़ा गया है।

सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!