Home » प्रदेश » धोलियाजी पर्वत बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, बजट की घोषणा में जश्न

धोलियाजी पर्वत बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, बजट की घोषणा में जश्न

गोगुंदा। मेवाड़ के प्रसिद्ध धोलिया जी पर्वत के दिन अब फिरने वाले हैं। राज्य सरकार की हालिया बजट घोषणा में इस पर्वत को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ऐतिहासिक बजट आवंटित किया गया है। इस उपलब्धि की खुशी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

पर्यटन के क्षेत्र में होगा कार्याकल्प
बजट घोषणा के तहत धोलिया जी पर्वत पर आधुनिक सुविधाएं और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे, जिनमें मुख्य आकर्षण होंगे रोपव,े सेल्फी पॉइंट, गार्डन और सौंदर्यीकरण सहित सुव्यवस्थित सड़कें और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं ने जताया मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार

आयोजित स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतापलाल भील और जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

इस दौरान निर्वतमान उपप्रधान लक्ष्मणसिंह झाला, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ,पूर्व प्रधान पपु राणा भील ,वरिष्ठ नेता नाहरसिह देवड़ा, मंडल संयोजक डीसी मेघवाल ,सरपंच अंबालाल, रामलाल, कालू लाल, पदमाराम, दीपाराम, रामलाल, गणेशलाल, रूपलाल, वरिष्ठ नेता शिवसीय, भीम सिंह, अरविंद मेनारिया, शिव शंकर, काशीराम, सुरेश तेली शंकरलाल तेली, लक्ष्मीलाल, गणेश तेली, प्रवीण मेहता सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजुद।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!