सायरा । त्याग और वैराग्य की राह पर कदम बढ़ाते हुए सायरा क्षेत्र के कमोल गांव में इस रविवार को एक भव्य संयम स्वीकार समारोह (दीक्षा महोत्सव) का आयोजन होने जा रहा है। सोलंकी परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव को लेकर पूरे गांव में भारी उत्साह है और धर्मप्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
वरघोड़े में दिखेगी राजसी ठाठ
दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को गांव में एक विशाल और भव्य वरघोड़ा यात्रा निकाली जाएगी। दीपक सोलंकी ने बताया कि इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। वरघोड़े में शाही लवाजमा हाथी, घोड़े और ऊंट शामिल होंगे।शीतल सोलंकी त्यागेगी सांसारिक सुख
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रविवार का दिन होगा, जब शीतल सोलंकी सांसारिक मोह-माया का त्याग कर दीक्षा ग्रहण करेंगी। 18 फरवरी से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के विभिन्न चरणों के बाद रविवार को वे संयम की राह पर अग्रसर होगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।