Home » प्रदेश » अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

गोगुंदा। नेशनल हाईवे-27 पर मदराड़ा (भादवी का गुड़ा) के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, डिंगारी (रावलिया) निवासी दिनेश व सुरेश और भाट निवासी तुलसीराम एक ही बाइक पर सवार होकर गोगुंदा से ईसवाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मदराड़ा के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हाइवे एम्बुलेंस ने पहुँचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। एम्बुलेंस के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट दीपक पुरोहित ने घायलों की स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया।

ईएमटी अमृत मेघवाल ने बताया कि हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक सहायता के बाद तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!