गोगुंदा। वाईएफ वॉटर वसुंधरा ग्राम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत यस फाउंडेशन के निदेशक संजय खेमानी, मुख्य विपणन अधिकारी निपुण कौशल एवं अध्यक्ष गरिमा दत्त ने क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में संचालित आजीविका एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों का अवलोकन कर समुदाय के साथ संवाद किया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित जैव संसाधन केंद्र में जीवामृत के उत्पादन एवं विक्रय प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर उत्पादन, पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण तथा आय में वृद्धि के पहलुओं को समझा और उनके प्रयासों की सराहना की। इसके पश्चात दल ने सौर सिंचाई पंप प्रणाली का निरीक्षण किया, जिससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलने के साथ बिजली व्यय में कमी आई है। साथ ही जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन कर वर्षा जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण पर कार्यक्रम के प्रभाव को जाना।
प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्यिक सब्जी उत्पादन प्रक्षेत्र का भी दौरा किया, जहां उन्नत कृषि पद्धतियों के माध्यम से किसानों की आय में हो रही वृद्धि की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत स्तर पर स्थापित विद्युत चक्की को आजीविका के रूप में अपनाने वाले लाभार्थी से संवाद कर उसके संचालन, आय सृजन एवं जीवनयापन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव की जानकारी ली।
दौरे के अंत में प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समुदाय आधारित विकास पहलों को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। समुदाय के सदस्यों ने कार्यक्रम से हुए सकारात्मक परिवर्तनों को साझा करते हुए बताया कि जल संरक्षण, कृषि सुधार एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इस दौरान वॉटरशेड ऑर्गनाइजेशन ट्रस्ट से ज्ञान प्रकाश, गिरिश केसवानी, अनुज जैन, नारायणी शर्मा एवं अंशुल खुशवाहा, क्षेत्रीय कार्मिक गणेश लाल गायरी, अंबालाल एवं वालूराम गमेती भी मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।
गोगुंदा। वाईएफ वॉटर वसुंधरा ग्राम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत यस फाउंडेशन के निदेशक संजय खेमानी, मुख्य विपणन अधिकारी निपुण कौशल एवं अध्यक्ष गरिमा दत्त ने क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में संचालित आजीविका एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों का अवलोकन कर समुदाय के साथ संवाद किया।




