Home » प्रदेश » मातृ-पितृ पूजन से गूँजा विद्यालय, बच्चों ने लिया माता-पिता का आशीर्वाद

मातृ-पितृ पूजन से गूँजा विद्यालय, बच्चों ने लिया माता-पिता का आशीर्वाद

सायरा। सोमवार को स्वामी विवेकानन्द उ.प्रा.संस्कृत विद्यालय, तरपाल में ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ का भव्य और भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का वातावरण संस्कारों की खुशबू से महक उठा।

कार्यक्रम का सफल संचालन कमला शंकर और पोखर लाल द्वारा किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरी श्रद्धा के साथ अपने माता-पिता का पूजन किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने बच्चों के इस प्रेम और आदर को देख कई अभिभावकों की आँखें छलक आईं।
विद्यालय के संचालक भवानी शंकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता हमारे जीवन का आधार हैं, जो हमारे भविष्य के लिए अपना सर्वस्व त्याग देते हैं। उन्होंने बताया कि यूँ तो माता-पिता का सम्मान हर दिन होना चाहिए, लेकिन इस विशेष दिन का उद्देश्य बच्चों में कृतज्ञता का भाव जगाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम बच्चों को आज्ञाकारी बनने, मोबाइल के सीमित उपयोग और अपनी संस्कृति से जुड़कर संस्कारवान बनने की प्रेरणा देते हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!