Home » प्रदेश » सवेरा संस्थान बाड़मेर ने जानी विकल्प संस्थान की कार्य प्रणाली, ब्लॉक का किया शैक्षणिक भ्रमण

सवेरा संस्थान बाड़मेर ने जानी विकल्प संस्थान की कार्य प्रणाली, ब्लॉक का किया शैक्षणिक भ्रमण

गोगुंदा। सवेरा संस्थान बाड़मेर-बालोतरा के 68 सदस्यीय दल, जिसमें महिलाएं सहित लड़कियां और पुरुषों ने गोगुंदा ब्लॉक का दौरा कर विकल्प संस्थान की कार्य प्रणाली को समझा। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विकल्प संस्थान के जमीनी कार्यों को जानना और वहां की महिलाओं व लड़कियों के अनुभवों को साझा करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में सविता चदाणा ने सभी का स्वागत किया और विकल्प संस्थान द्वारा बालिकाओं के साथ किए जा रहे कार्यों व हेल्पलाइन सेवा की विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद भावना गमेती ने ‘पंख’ आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि कैसे लड़कियों को मार्केटिंग से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। सवेरा संस्थान के खीमा राम चौधरी ने भी अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान दोनों संस्थानों के साथियों ने एक-दूसरे के कार्य अनुभवों पर चर्चा की और सवाल-जवाब किए।

भ्रमण के अगले चरण में दल ने गोगुंदा ब्लॉक के नरसिंह दास जी का गुड़ा गांव का दौरा किया। यहां सवेरा संस्थान के सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के साथ बैठक की। इस बैठक में गांव के कल्चर, लड़कियों की शिक्षा की स्थिति और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का ग्रुप फोटो हुआ और पिंकी खटीक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया। इस अवसर पर विकल्प संस्थान से सुगना झाला, प्यारी गमेती, राधा गमेती, सोनू मेघवाल और खुशी राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!