Home » प्रदेश » दर्शन करने आई महिला को ट्रेलर ने कुचला, शरीर के चिथड़े उड़े

दर्शन करने आई महिला को ट्रेलर ने कुचला, शरीर के चिथड़े उड़े

गोगुंदा। सोमवार को नेशनल हाईवे 27 पर घसियार स्थित श्रीनाथ मंदिर के समीप एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने इतनी भयानक टक्कर मारी कि मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।

परिवार के साथ दर्शन करने आई थी मृतका
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी अनिता यादव (पत्नी ब्रज कुमार यादव के रूप में हुई है। अनिता अपने परिवार के करीब 15 सदस्यों के साथ श्रीनाथजी के दर्शन के लिए आई थीं। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य सड़क पार कर चुके थे, लेकिन जैसे ही अनिता कार से उतरकर सड़क पार करने लगीं, गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ़्तार और बेकाबू ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हाईवे पर दूर-दूर तक बिखरा मांस, मंजर देख सहम गए लोग

हादसा बेहद वीभत्स था। ट्रेलर की टक्कर से महिला का शरीर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हाईवे पर खून फैल गया और महिला के शरीर का मांस दूर-दूर तक बिखर गया। सड़क पर बिखरे शव के टुकड़ों और खून को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों और श्रद्धालुओं की रूह कांप गई। इस दर्दनाक घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बड़गांव थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवे से क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया और यातायात को सुचारू करवाया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!