गोगुंदा। कस्बे में आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का एक अनूठा संगम शुक्रवार को देखने को मिला। मौका था नेशनल हाईवे 27, जगलिया मोहड़ी स्थित श्री बाबा रामदेव जी के नवनिर्मित मंदिर में आयोजित हो रहे दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का। इस पावन अवसर पर बाबा रामदेव जी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे कस्बे को भक्तिमय कर दिया।
गाजे-बाजे और झाकियों के साथ नगर भ्रमण
शोभायात्रा का शुभारंभ नवनिर्मित मंदिर प्रांगण से हुआ। ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन और बैंड-बाजों के साथ निकली इस यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में 25 घोड़े, 1 ऊंट और सजा-धजा रथ आकर्षण का केंद्र रहे।सजी झांकियां
वाहनों में बाबा रामदेव जी, डाली बाई, हरजी भाटी और सुगना बाई के किरदारों में सजे कलाकारों की झांकियां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। शोभायात्रा कस्बे के मेघवाल मोहल्ले, चारभुजा मंदिर, और गोगुंदा पैलेस होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी। इस दौरान महिला, पुरुष और बच्चे बाबा के जयकारे लगाते हुए और डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।सिरिया देवी गरबा मंडल ने किया भव्य स्वागत
जब शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए सिरिया देवी मंदिर पहुंची, तो वहां का नज़ारा अद्भुत था। श्री सिरिया देवी गरबा मंडल ने संयोजक दयालाल चौधरी के नेतृत्व में शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। मंडल के सदस्यों ने बाबा की पालकी और भक्तों पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
यह आयोजन आपसी भाईचारे की मिसाल- दयालाल प्रजापत
इस अवसर पर आर.आई. दयालाल प्रजापत ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि मेघवाल समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम गांव का सबसे बड़ा आयोजन है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में इंसानियत और भक्ति भाव सर्वाेपरि है। यह आयोजन किसी एक जाति या समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने पूरे गांव में भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की है। ऐसे धार्मिक आयोजन ही समाज की एकता को मजबूत करते हैं और हर वर्ग को जोड़कर रखते हैं।
स्वागत कार्यक्रम और शोभायात्रा के दौरान गरबा मंडल के वरिष्ठ दयालाल प्रजापत, पूर्व उप-प्रधान पप्पू राणा भील, उप-प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, रोशनलाल वैद, कमल दास वैष्णव, नारायण प्रजापत, जितेंद्र प्रजापत, बब्लू प्रजापत, दिलीप प्रजापत, शंकर प्रजापत, गणेश प्रजापत और खेमराज प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन मौजूद रहे। वहीं शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होती हुई पुनः नवनिर्मित मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां धर्मसभा और आगे के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कल निकलेगी कलशयात्रा और मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा
आयोजित भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को कस्बें में भव्य कलशयात्रा और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी वही शुक्रवार की रात मंदिर प्रांगण में गायक कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं शनिवार को निकलने वाली कलशयात्रा में आस-पास के गांवो और उदयपुर सहित मारवाड़ क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।