Home » प्रदेश » संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का हुआ आयोजन

संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का हुआ आयोजन

गोगुंदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को कस्बे में विशाल हिंदू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम मेवाड़ कॉम्प्लेक्स स्थित महादेवजी की बावड़ी परिसर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंड प्रदर्शन से शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थानी संस्कृति और हिंदू धर्म की महत्ता दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। मंच पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और संतों के सम्मान के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेविका समिति की बालिकाओं ने अनुशासित दंड प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, मातृशक्ति ने देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।

मुख्य वक्ता का संदेश परिवार में एक साथ भोजन और भजन हो

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता और अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत कोठारी ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर जोर देते हुए कहा कि परिवार में एक समय का भोजन और भजन सभी सदस्यों को साथ बैठकर करना चाहिए, इससे संस्कार और संगठन दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने महिला शक्ति को रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया महंत सागरनाथ महाराज ने भी सभा को संबोधित करते हुए हिंदू समाज को संगठित रहने और राष्ट्र की समृद्धि में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। मंच का सफल संचालन ख्यालीलाल प्रजापति ने किया।

कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा

सम्मेलन के पश्चात महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते युवाओं और कलश लिए महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर शनि महाराज मंदिर, प्रताप चौक, सरिया देवी मंदिर होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। यहां समापन समारोह के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस भव्य आयोजन में जिला उप प्रमुख पुष्कर तेली, हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक ख्यालीलाल प्रजापत, सह-संयोजक भवानी शंकर पालीवाल, धर्मेश तेली, सचिव विनोद प्रजापत, हरीश चौधरी, प्रचार प्रभारी ईश्वर और राजू सहित कई कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग मौजुद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!