Home » प्रदेश » कांग्रेसजनों ने इस तरह से मनाया झाला का जन्मदिन, 150 जनों ने किया रक्तदान . . .

कांग्रेसजनों ने इस तरह से मनाया झाला का जन्मदिन, 150 जनों ने किया रक्तदान . . .

उदयपुर। सेवा और समर्पण की परंपरा को बरकरार रखते हुए, सोमवार को लालसिंह झाला मित्र मंडल, युवा कांग्रेस और उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चेतक स्थित पहाड़ी बस स्टैंड पर आयोजित इस 16वें वार्षिक शिविर में युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्ड 150 यूनिट रक्तदान किया।

मित्र मण्डल के टीटू सुथार ने बताया की चेतक पहाडी बस स्टेण्ड पर सबसे पहले लालसिंह झाला का पूर्व सासंद एवं वर्तमान देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पुर्व मंत्री ड़ॉ मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रिती शक्तावत, राजस्थान सरकार के पुर्व श्रम आयोग उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, प्रदेश महासचिव गोपाल शर्मा, हनुमन्त सिंह बोहेडा, सुरेश सुथार, शहर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड, दिनेश श्रीमाली, पूर्व देहात अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, मथुरेश नागदा, गोपाल सिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण पड्या, अभिमन्यु सिंह झाला, ओनारसिंह सिसोदिया, रामसिंह चदाणा, कमल चौधरी, पार्षद गोरवप्रताप सिंह, शंकर चन्देल, अजय पोरवाल, हितांशी शर्मा, गिरिश भारती, दिव्यानी कटारा, देहात महिला अध्यक्ष भगवती डांगी, जिला परिषद सदस्य कामिनि गुर्जर, बतुल हबीब, चन्दा सुवालका, भरत आमेटा, विनोद जैन, युवा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, नवल सिंह चुण्डावत, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, गुलाबसिंह राव, नरेन्द्र जैन, पियुष कच्छावा, नजमा मेवाफरोस, अजय सिंह राव, फतेहलाल चौधरी, संजय शर्मा, गुलाब सिंह राव, फतेह लाल चौधरी, अजीत चौधरी, प्रहलाद सिंह झाला, रामेश्वर चौधरी, हरि सिंह झाला, नागेन्द्र सिंह झाला, हरिश शर्मा, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, विक्रम सिंह, रिजवान खान, मोहम्मद बक्श, शराफत हुसैन, हिदाउतुल्ला, हरिश शर्मा, सत्यनारायण टांक, सीएम टांक, नटवर कुमावत, लोगर गमेती, तुलसीराम गमेती, मदन बाबरवाल एवं जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई शुभचिन्तक लोगो ने झाला को फुल माला, पगडी, साफा पहनाकर उनको जन्म दिन की शुभकामनायें दी व सभी ने मिलकर जन्म दिवस का केक कटवाया।

इस अवसर पर लाल सिंह झाला मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 150 लोगों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि लाल सिंह झाला के जन्मदिवस पर हर साल उदयपुर व गोगुंदा में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। लाल सिंह झाला प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव है, इससे पहले वे कई सालों तक उदयपुर जिले की देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रहे है। लाल सिंह झाला मूलतः उदयपुर जिले के गोगुंदा ब्लॉक के मजावड़ी गांव के है तथा गोगुंदा पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुके है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!