Home » प्रदेश » तेंदुए की दहशत बकरी का शिकार, ग्रामीणों में फैला भय

तेंदुए की दहशत बकरी का शिकार, ग्रामीणों में फैला भय

गोगुंदा । क्षेत्र के फुटिया गांव में शनिवार देर शाम एक तेंदुए ने स्थानीय निवासी नाना राम की एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया हैं। नेपालसिंह झाला ने बताया कि शनिवार शाम को तेंदुआ गांव के नजदीक पहुंचा और बकरी पर अचानक हमला कर उसे मार गिराया। शिकार के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होने कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ रही हैं, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग को तुरंत सूचना दे दी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बता दे कि क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी पहले से ही चिंता का विषय बनी हुई है, जहां समय-समय पर पशुओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!