Home » प्रदेश » क्षेत्र में चल रहें विकास कार्य से कांग्रेस को रहीं हैं जलन – भाजपा

क्षेत्र में चल रहें विकास कार्य से कांग्रेस को रहीं हैं जलन – भाजपा

गोगुंदा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरवल मुख्य सड़क से कालूडा तक शनिवार को विधायक प्रतापलाल के नेतृत्व में शिलान्यास कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक ने बताया कि पिछले 12 सालों में क्षेत्र में अनेक विकास के कार्य हुए हैं। जिसमें कई गांवो को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीरामजी योजना को बिना समझे ही विरोध फैला रही हैं। जीरामजी योजना आने के बाद हर परिवार को 125 दिन रोजगार मिलेगा, 15 दिन के अंदर भुगतान होगा, समय पर भुगतान नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। अब गांव के हर विकास का कार्य ग्राम सभा में तय होगा। जीरामजी में अब गांव के विकास कार्यों के साथ-साथ कृषि संबंधित कार्य भी होंगे जो किसानों को सीधा फायदा होगा। वहीं विधायक ने बताया कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अपने सरपंच के कार्यकाल में मरे हुए लोगों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया था जो लोग दुसरे शहरों मे रहते थे। जिसकी जांच होने के बाद कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष को जेल हुई थी। अब मोदी सरकार ने इन सभी फर्जीवाडो पर रोक लगा दी है। अब सब काम ऑनलाइन हो रहा हैं इसलिए इन कांग्रेस के नेताओं को दर्द हो रहा हैं। इसलिए ये लोग चिल्लाने का काम कर रहें है। विधायक ने कहा कि जो विकास करेगा जनता उनके साथ रहेगी भारतीय जनता पार्टी विकास करतीं है, विकास की राजनीति करती है। गोगुंदा की सूरत बदल रही है, गोगुंदा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है इसलिए कांग्रेस के बड़े नेताओं के पेट में दर्द हो रहा हैं।पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील ने बताया कि प्रताप लाल के विधायक बनने के बाद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने गोगुंदा में विकास के कार्य हुए जो निरंतर चालू है। मोरवल से फुटीया खेड़ा रोड पहुंचाएं, सूरजगढ़ से देलावास रोड पहुंचाएं, सेंनवाडा से मांडा खेत रोड का कार्य प्रगति पर है,पाटिया तलाई चौरा से नला होते हुए चौकी तक डामरीकरण रोड, तलाई चौरा से जिराई रोड बनने से लोगों को बड़ा फायदा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का झूठ जनता के सामने आ चुका है अब गोगुंदा में कांग्रेस का गुंडाराज कभी वापस नहीं आएगा। उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं के फर्जीवाडे मोदी ने बंद कर दिए कांग्रेस के नेता सहकारी समिति के माध्यम से गरीब लोगों के एवं स्कूल के बच्चों के गेहूं बेचकर फर्जीवाड़ा करते थे। इसलिए जनता ने इनको घर भेज दिया। कांग्रेस के बड़े नेताओं के उनके घर जाने का रास्ता और पुलिया भी भाजपा की सरकार आने के बाद बने हैं, ये क्या लोगों का विकास करेंगे।मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ने बताया कि गोगुंदा में सड़के बन रही हैं बाईपास से बस स्टैंड वाली रोड का कार्य चल रहा है पेट्रोल पंप से धौली घाटी होते हुए मजावद वाया उदयपुर रोड का कार्य चल रहा है इसलिए कांग्रेस के बड़े नेताओं को समझ नहीं आ रहा हैं। इसलिए आज रो रहे हैं अब कांग्रेस का झूठ गोगुंदा में नहीं चलेगा। बस स्टैंड पर कांग्रेस के नेता कब्जा कर के बैठे हैं जो बड़े शर्म की बात है। इस दौरान मोरवल पूर्व सरपंच अंबालाल ,भगवतीलाल , सरपंच जनप्रतिनिधि कमलेश गमेती, बाबूसिंह, भंवरसिंह, कालूसिंह, बूथ अध्यक्ष सोहनसिंह , भंवरसिंह ,भगाराम, राधेश्याम ,खेमराज, देवीसिंह सहित ग्रामीण मौजुद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!