
गोगुंदा। क्षेत्र में संचालित विकल्प संस्था ने सरस्वती नारायण हॉस्पिटल के तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 26 गांवों से 70 महिलायों ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं को संपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधाएं दी गई। महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कौशल शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ किरण ने महिलाओं के मासिक धर्म , गर्भाशय संबंधी रोग सहित पीसीओडी से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया गया। वहीं सामान्य स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत रक्तचाप (बीपी), वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर एवं ईसीजी की जांच भी की गई। इस दौरान विकल्प संस्था से पिंकी खटीक, सुगना झाला, ललिता, सविता ,किरण ,माया ,प्यारी, कमला, मीणा सहित उदयपुर हेल्पलाइन से वंदना मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





