Home » प्रदेश » नयाखेड़ा में जाजम बैठक का हुआ आयोजन

नयाखेड़ा में जाजम बैठक का हुआ आयोजन

गिर्वा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में महिला अधिकारिता विभाग और पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जाजम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग से महिला पर्यवेक्षक पूजा पाटीदार और पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक राधा औदिच्य ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। बालिका शिक्षा और घरेलू हिंसा पर विशेष चर्चा बैठक के दौरान वक्ताओं ने बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और घरेलू हिंसा की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया। सरकारी योजनाओं की जानकारी इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे लाडो प्रोत्साहन योजना और मंत्री नारी शक्ति प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि पात्र महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। पीड़ित महिलाओं के लिए सहायता तंत्र घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए मौजूद तीन प्रमुख केंद्रों का महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर और पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र की कार्यप्रणाली और संपर्क की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर ग्राम साथिन सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और किशोरियां मौजूद रहीं।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!