Home » प्रदेश » डॉ. दिव्यानी कटारा बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

डॉ. दिव्यानी कटारा बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

उदयपुर। भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूती देते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। राजस्थान के आदिवासी समाज से आने वाली डॉ. दिव्यानी कटारा को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह पहला अवसर है जब राजस्थान से किसी आदिवासी दलित समाज की बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे आदिवासी समाज में गर्व की लहर है।

कड़े संघर्ष से राष्ट्रीय पटल तक का सफर
डॉ. दिव्यानी कटारा का चयन एक लंबी और कठिन प्रक्रिया का परिणाम है। यंग इंडिया बोल करीब एक वर्ष पूर्व, उन्होंने यंग इंडिया बोल कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहाँ देशभर के लाखों प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उन्हें पहले प्रदेश प्रवक्ता के रूप में चुना गया था। राजस्थान से एकमात्र चयन हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पूरे भारत से कुल 22 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है। इसमें राजस्थान से एकमात्र नाम डॉ. दिव्यानी कटारा का है, जो उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!