गोगुन्दा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से मजदूरों के साथ सब्जी विक्रेता, छोटे व्यापारी सहित आमजन की हैसियत बढी है। झाला बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में देवला पंचायत समिति क्षेत्र में उंगलियां, पीपली खेडा, उपलावास, मालवा का चोरा, बेरण,डांग,मेवाड़ो का मठ,चापा की नाल सहित ग्राम पंचायतों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओं अभियान के तहत जनजागरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। झाला ने कहा कि मनरेगा में रोजगार पर काम से मजदूरों का शहरों की ओर पलायन रूका हैं। इससे मजदूरी की राशि बढी है। मजदूरी की राशि के से छोटे व्यापारी, सब्जी विक्रेता सहित आमजन की हैसियत बढी है। लेकिन अब मोदी सरकार ने पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों के दबाव में आकर मनरेगा योजना को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है तथा भ्रष्टाचार बढ़ाता जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार द्वारा चलाई गई। जनकल्याणकारी सभी योजनाओं को एक -एक करके बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली, खाद्य सुरक्षा के तहत फूड पैकेट, 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य का बीमा एवं दवाईयां, महिलाओं, उच्च शिक्षा में अध्यनरत बालिकाओं के लिए निःशुल्क मोबाइल जैसी योजनाओं पर काम किया वहीं भाजपा सरकार में हर वर्ग दुःखी हैं। मनरेगा बंद होने से विकास कार्यों की स्वीकृति का जो अधिकार ग्राम सभा के पास था वह अब केन्द्र सरकार के पास चला जाएगा। रोजगार की गारंटी का अधिकार भी समाप्त गया है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने कांग्रेस शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत शुरू की गई लोगों की पेंशनें बंद कर दी गई है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया नेताराम, पंचायत समिति सदस्य भाणाराम गरासिया ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं उपलावास सरपंच शेराराम गरासिया, डांग सरपंच भूराराम गरासिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोतीराम,वीरमचंद, अणदाराम, लछमाराम गरासिया, एडवोकेट नरसा राम गरासिया, लिम्बाराम, सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहें।