गोगुंदा। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर भादवी गुड़ा के समीप बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मार्बल के ब्लॉक से लदा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद एडवोकेट तोताराम गरासिया ने बताया कि वे उदयपुर से गोगुंदा की ओर अपनी कार में जा रहे थे, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। ट्रेलर उनके सामने अचानक पलट गया, जिससे उनकी कार के शीशे पूरी तरह टूट गए। गनीमत रही कि कार में सवार किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। एडवोकेट गरासिया ने बताया कि ट्रेलर मेरी कार के ठीक सामने पलटा, जिससे कार के आगे और साइड के शीशे चकनाचूर हो गए। पीछे से आ रही एक स्कूटी सवार भी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा, क्योंकि ट्रेलर सड़क पर पलटा हुआ था और मार्बल के ब्लॉक इधर-उधर बिखर गए थे। ट्रेलर पलटने के कारण सड़क पर मार्बल ब्लॉक बिखर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।