
सायरा। थाना क्षेत्र के नान्देशमा गांव की मेघवाल बस्ती में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही परिवार के तीन कमरों के ताले काटकर नकदी और जेवरात लूट लिए। पीड़िता रामू देवी मेघवाल ने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर करीब 18 हजार रुपये नकद, 6 ग्राम सोने का मादलिया, सोने-चांदी की अंगूठियां सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
बता दें कि घटना सोमवार रात की है, जब रामू देवी अपने बेटे के पास उदयपुर गई हुई थीं। मंगलवार को पड़ोसी मांगीलाल ने फोन कर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद परिवार सदमे में है। क्षेत्र में आए दिन सूने मकानों को निशाना बनाने वाली चोरियों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





