
गोगुंदा। अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा की इकाई चुण्डा चौखला कमेटी के चुनाव सोमवार को मादा गांव में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में गोपसिंह चदाणा (मादा) को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में गंगा सिंह खरवड़ (महासचिव) और जेतसिंह (भारोडी) कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई। वहीं उपाध्यक्ष पदों पर किशनसिंह धनावत (बगडूंदा), किशनसिंह सुराणा, तखतसिंह खरवड़ (भारोडी) और पहाड़सिंह (कालुंडा) चुने गए। सचिवों में नाथु सिंह (मादा) और अमरसिंह (ऊंठड, बगडूंदा) निर्वाचित हुए। प्रचार मंत्री के रूप में भंवर सिंह चदाना (मादा) तथा संगठन मंत्री के रूप में खेमसिंह (पाणावास) का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों में खुमानसिंह (मलारिया कला), भंवर सिंह विशिष्ट शिशोदिया (भारोडी), लक्ष्मण सिंह सुराणा, लोगरसिंह, तेजसिंह (कालूण्डा), अमरसिंह (कलोत), भंवर सिंह फतावत (बगडूंदा), भवानी सिंह खरवड़, चंदनसिंह मोरी (सुराणा), केसर सिंह और नंदा सिंह (कलोत) शामिल किए गए। राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह चुनाव पूरी शांति और एकजुटता के साथ संपन्न हुआ, जो समाज की मजबूती और संगठन की मजबूती को दर्शाता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की सेवा, एकता और मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





