
गोगुंदा। सोमवार को क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋचा माथुर ने की। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। प्राचार्य डॉ. ऋचा माथुर ने अपने उद्बोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह का समापन देशभक्ति के वातावरण के साथ हुआ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





