Home » प्रदेश » शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए मेघवाल

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए मेघवाल

गोगुंदा । सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल छाया रहा। कस्बे के चौगान में आयोजित भव्य मुख्य समारोह में सैकड़ों स्थानीय निवासियों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विजयबावड़ी निवासी दुर्गालाल मेघवाल, जो की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मजावद के उपप्राचार्य हैं को उनके लंबे समय से चल रहे समर्पित कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
उल्लेखनीय हैं कि दुर्गालाल मेघवाल वर्ष 2016 से 2025 तक लगातार हिंदी विषय में बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दिलाने में सफल रहे। और गांव के भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करवाया था। जिससे स्कूल की सुविधाएं और शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। समारोह में स्थानीय विधायक प्रतापलाल भील और उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे ने दुर्गालाल मेघवाल को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!