Home » प्रदेश » लक्ष्मण मेघवाल को जिला स्तर पर किया सम्मानित

लक्ष्मण मेघवाल को जिला स्तर पर किया सम्मानित

उदयपुर। जिलेभर में 77वें गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। गांधी ग्राउंड में आयोजित भव्य मुख्य समारोह में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गोगुंदा के लक्ष्मण मेघवाल को विशेष सम्मान से नवाजा गया। क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत लक्ष्मण मेघवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, समुदाय विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगन से काम किया था। गोगुंदा में संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से उन्होंने कई लोगों को आर्थिक जागरूकता और बेहतर जीवन की दिशा में मदद पहुंचाई है। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला कलेक्टर नवीन मेहता और जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!