Home » प्रदेश » गोगुंदा में संपन्न हुई निजी स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

गोगुंदा में संपन्न हुई निजी स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

गोगुंदा (Udaipur) – कस्बे के समीप संचालित गुरु पुष्कर महाविद्यालय में स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से निजी स्कूलों के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता हुई। गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सिंह पंवार ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं खो-खो जैसे खेल हुए, जिनमें गोगुन्दा व सायरा ब्लॉक के निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, गोगुंदा के पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी व नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह थे।

100 दौड़ (पुरुष) में करदा के साधना पब्लिक स्कूल के भैराराम प्रथम, गोगुंदा के केएस एरीना स्कूल के हर्षित, लक्ष्यराज व रोहित, मेवाड़ पब्लिक स्कूल के हितेश व स्वामी विवेकानंद स्कूल के हार्दिक द्वितीय तथा साधना पब्लिक स्कूल के भावेश सिंह, मेवाड़ पब्लिक स्कूल के अजय व अमीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर दौड़ (पुरूष) में नवचेतना स्कूल के अमृत व आर्यावर्त स्कूल के हितेश सुथार प्रथम तथा नवचेतना के शुभम द्वितीय व न्यूज सनराइज के जीवन सुथार एवं रणवीर तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ (महिला) में आर्यावर्त स्कूल की ललिता गायरी प्रथम, स्वामी विवेकानंद स्कूल की कृष्णा द्वितीय व नवचेतना स्कूल की कुसुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर दौड़ (महिला) में न्यू सनराइज स्कूल की हर्षा प्रथम, धर्मिष्ठा द्वितीय व धारा तीसरे स्थान पर रही।

कबड्डी (महिला) में नांदेशमा के न्यू सनराइज स्कूल की टीम विजेता व गोगुंदा के केएस एरीना स्कूल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी (पुरूष) में सुआवतों का गुड़ा की नवचेतना स्कूल की टीम विजेता व पदराड़ा की मीरा एकेडमी की टीम उपविजेता रही। खो-खो (महिला) में गोगुंदा की केएस एरीना स्कूल की टीम विजेता व तरपाल की स्वामी विवेकानंद स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो (पुरूष) में मोरवल की भोपाल पब्लिक स्कूल की टीम विजेता व गोगुंदा की आर्यवर्त पब्लिक स्कूल उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में गोगुन्दा सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया, एसीबीईओ कपिल श्रीमाली, एसएसपी संभाग प्रभारी सी.पी. रावल, स्कूल शिक्षा परिवार के संभाग अध्यक्ष गिरीश जोशी, संभाग समन्वयक अनुभव गौड, ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिलीप आमेटा, ग्रामीण जिला प्रभारी प्रकाश पालीवाल, दुर्गेश पालीवाल, सोहन माली, सोहन सिंह सुआवत, प्रताप सिंह सिसोदिया, प्रेम सिंह झाला, दिनेश पालीवाल, नाथूलाल मेघवाल व कल्पेश जैन उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!