उदयपुर। शुक्रवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्र विधायक रविंद्र सिंह भाटी के उदयपुर आगमन पर शहर के युवाओं ने उत्साहपूर्ण स्वागत किया। युवाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी अपने संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, जनसेवा और युवा-केंद्रित विचारधारा के कारण सैकड़ों युवाओं के बीच आदर्श बन चुके हैं। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से किशन सिंह निकोर ने विधायक से मुलाकात की और उनके जीवन, विचारों एवं मार्गदर्शन को युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। किशन सिंह निकोर ने कहा कि रविंद्र सिंह भाटी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण से भरा हुआ है। उनका नेतृत्व युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है तथा समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुलाकात के दौरान युवाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास पर भी विस्तृत चर्चा हुई। युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक को भविष्य में ऐसे ही मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताई।