
गोगुंदा। कस्बें के पीएम श्री स्कूल में एक भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा विद्यालय की बालिकाओं को कृष्ण भोग कराया गया। यह कार्यक्रम ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती को समर्पित था, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बसंत पंचमी के इस पर्व पर पीले वस्त्रों, पीले फूलों और मिठाइयों से सजा माहौल अत्यंत दिव्य रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रतिनिधि रोशनलाल वेद, सुरेश तेली, हरीश चौधरी सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजुद रहे। सभी ने मिलकर माँ सरस्वती से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और ज्ञान प्राप्ति की प्रार्थना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि यह छात्राओं में सांस्कृतिक मूल्यों और शिक्षा के प्रति समर्पण को भी बढ़ावा देने वाला रहा। पीएम श्री स्कूल गोगुन्दा में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहते हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





