
सायरा। शुक्रवार को ब्लांक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के सुआवतो का गुड़ा से नव चेतना उच्च प्राथमिक विद्यालय ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में महिला विंग से कुसुम मेघवाल ने प्रथम, वर्षा पानेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और पुरुष वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान पर अमृत मेघवाल व द्वितीय स्थान पर शुभम् गरासिया रहे। विद्यालय संचालक धर्ननारायण श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के 12 बालकों ने भाग लिया था जिसमें विद्यालय खेलकूद प्रभारी मनोज प्रजापत का अतुलनीय योगदान रहा था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





