Home » प्रदेश » महाविद्यालय में बसंत पंचमी पर शैक्षणिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

महाविद्यालय में बसंत पंचमी पर शैक्षणिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

गोगुंदा। राजकीय महाविद्यालय गोगुंदा में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन एवं वंदन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. ऋचा माथुर द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम एवं निपुण मेला का लाइव टेलीकास्ट विद्यार्थियों को दिखाया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने हेतु मतदाता शपथ ली गई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!