
गोगुंदा। गुरुवार को राजस्थान इन्टीग्रेटेड एम्बूलेंस एम्पलोईज यूनियन इंटक राजस्थान ने एंबुलेंस एम्पलाईज को 104 एंबुलेंस बंद करने से हो रही समस्या का निस्तारण करने की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान इन्टीग्रेटेड एम्बुलेंस एम्पलाईज जिस कम्पनी में कार्यरत थे उसका टेन्डर गत वर्ष दिसंबर महीने में समाप्त हो गया था। अब कंपनी बंद हो जाने से एंबुलेंस कर्मचारी बेरोजगार हो गए है जबकि एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा में आता है। यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से सेवाओं को तत्काल प्रभाव से सुचारू करवाने की मांग की हैं जिससे एंबुलेंस कर्मचारी बेरोजगार नहीं होंगे। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष कैलाश सिंह झाला,महामंत्री कालुराम गुर्जर, करण सिंह, खुमाण सिंह, जसवंत सिंह देवड़ा, हरिश मेघवाल सहित भबुत सिंह मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





