
गोगुंदा। गुरूवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आदरणीय लालसिंह झाला के नेतृत्व में नवनियुक्त देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकताओं ने देहात जिला अध्यक्ष को पुष्पमाला और दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, हरिसिंह झाला, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, फतेहसिंह झाला , युवराज सिंह बाघेला, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, केसू लाल खेर, सुरेश लौहार,लीलीधर पालीवाल, हितेश पालीवाल, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, करणी सेना गोगुंदा प्रभारी निर्भय सिंह देवडा, तेजसिंह देवडा, मंगल सिंह खरवड़ चेन सिंह भादवीगुडा, रामलाल चौधरी, नानालाल पालीवाल, एनएसयुआई के जिला महासचिव हिमांशु सोनी, विमल जैन (दियाण) , दीपेश नंदावत, जयदीप सिंह, जेतसिंह भारोडी, प्रेमसिंह घाटा, रघुवीर टेलर, नेपाल सिंह झाला, प्रकाश नंगारची, दुर्गेश मेघवाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकता मौजुद रहें।देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आज संकट में हैं आज ऐसे लोग शासन में बैठ गये हैं जो बिना हाथ पांव के पूरे देश में पार्टी के खिलाफ माहौल खड़ा कर दिया है। वो लोग आज एक के बाद एक देश को बबार्द करने के फैसले कर रहें हैं। उन्होने कहा कि आज जनता को धर्म की चटनी क्या चटा दी हैं जिससे जनता भी गलत फैसले भी स्वीकार कर रहीं हैं। आमजन को इतना परेशान कर रहें हैं कि अंग्रेजों के जमाने में भी इतनी तानाशाहीं नहीं हुई थी। उन्होने कहा कि जनता के लिए रोजगार एक ऐसा कानुन था जो पूरी दुनिया में कहीं नहीं था सरकार ने रोजगार को लेकर कानुन बनाया था कि 15 दिन तक रोजगार नहीं मिलेगा तो भता मिलता था। उस दौरान सरकार ने कानुन बनाया था कि आपको रोजगार की जब भी जरूरत होती एक प्रार्थना पत्र से 15 दिनों के भीतर रोजगार मिल जाता था। अब इस सरकार ने इस अधिकार को ही खत्म कर दिया हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





