
गोगुंदा। गुरुवार को एनएसयूआई कमेटी ने महासचिव हिमांशु सोनी के नेतृत्व में स्थानीय महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने की व विभिन्न मांगो को लेकर तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में 640 विधार्थी अध्यनरत हैं लेकिन विज्ञान के सह आचार्य डॉ सरोज कुमार को कार्य व्यवस्था के तौर पर विगत दो वर्षों से मीरा कन्या महाविद्यालय में लगा रखा है। जिसका नुकसान स्थानीय विधार्थियों को उठाना पड़ रहा है। महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यापक तीन वर्षों से कलेक्ट्री कार्यालय में सेवा दे रहे हैं। जबकि उनकी नियुक्ति ग्रामीण सेवा में हुई थीं। अब पुस्तकालय का संचालन नहीं होने से छात्रों को बाधा उठानी पड़ रही है। महाविद्यालय के पुस्तकालय में रखीं पुस्तकों पर धूल जम रहीं हैं और उपयोग छात्र नहीं ले पा रहे हैं। महाविद्यालय में कार्यरत लैबबाय युगल किशोर भी एक साल से कलेक्ट्री पर सेवा दे रहे हैं। अब महाविद्यालय में एक भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। वहीं कमेटी ने महाविद्यालय में अध्यापको को कार्यरत करने की मांग की हैं । इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेपाल सिंह झाला, एनएसयूआई कमेटी के तरुण मेहता, राहुल सिसोदिया, क्रिस पालीवाल, राहुल मेघवाल, तिलक सेठ, चाहत चौधरी, क्रिश सेठ, सुरेश तेली, ओम प्रकाश तेली, कार्तिक सिंह झाला और छात्र हितैषी गणेश मेघवाल, दिनेश मेघवाल, भावेश मेघवाल, नितेश पालीवाल, तनिष मेघवाल सहित महाविद्यालय के छात्र मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





