Home » प्रदेश » जीरामजी योजना से होगा गरीबों को होगा फायदा, कस्बे में निकली ट्रेक्टर रैली

जीरामजी योजना से होगा गरीबों को होगा फायदा, कस्बे में निकली ट्रेक्टर रैली

गोगुंदा। भाजपा ने बुधवार को विधायक प्रताप लाल भील व जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में जी राम जी योजना को लेकर आमसभा और ट्रेक्टर रैली का आयोजन आयोजित किया। जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने सभा को संबोधित करते कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा जी राम जी योजना शुरू की गई हैं। जिसमें लोगों को साल में 100 दिन की जगह अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा। हर 15 दिन में भुगतान होगा, एवं खेतों में कृषि कार्य होने पर छुट्टी उपलब्ध करवाई जायेगी। साथ ही जी राम जी योजना के तहत गांव में सामूहिक कार्य करवाए जाएंगे। उन्होने कहा कि विद्यालय,आंगनवाड़ी में कार्य, एनिकट बंधवाना, सीसी रोड बनवाना, सामूहिक कूप निर्माण, विकसित ग्राम योजना के तहत ग्राम स्तर को प्राथमिकता, किसानों के कृषि संबंधित कार्य, ग्रामीण विकास के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। मनरेगा में होने वाले भ्रष्टाचारों पर पूर्ण रूप से रोक लगेगी। जी राम जी योजना पूर्णतया पारदर्शी होगी जिसमें हर श्रमिक को 15 दिन में भुगतान होगा। भुगतान नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा एवं संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो छाली पंचायत के सरपंच थे तब मरे हुए लोगों के एवं गरीब लोगों को बिना बताए उन लोगों के पैसे उठाएं उसकी जांच होने पर जेल गए। इसीलिए आज इन लोगों को तकलीफ हो रही है आने वाले समय में मजदूर का हर पैसा खाते में आएगा। प्रधानमंत्री जी ने मनरेगा में होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है इसीलिए देश की आजादी के बाद इस देश को लूट के खाने वाले इन कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है आज जनता समझ चुकी है।

विधायक प्रताप लाल ने बताया कि कांग्रेस के लोग इस नरेगा में भ्रष्टाचार करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते थे। जो आज पूरी तरह बंद हो चुका है। पूर्व में मनरेगा योजना के तहत मरे हुए लोगों के पैसे उठाए जाते थे। जी राम जी के जिला सहसंयोजक पप्पू राणा भील ने बताया कि जो कांग्रेस भगवान राम की नहीं हुई तो आम जनता की क्या होगी आने वाले पंचायतीराज चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। आज गोगुंदा के मजदूर एवं किसान भाइयों ने 125 ट्रैक्टरों के साथ एवं अनेक वाहनों के साथ रैली निकालकर यह संदेश दिया की गोगुंदा की जनता जी राम जी योजना के साथ हैं। कांग्रेस का झूठ जनता के सामने आ चुका है अब जनता का पैसा जनता को मिलेगा, इस दौरान सभी लोगों ने संकल्प लिया झूठे वादे करने वाले कांग्रेसियों को गोगुंदा की जनता सबक सिखाएगी।

इस दौरान कार्यक्रम में गोगुंदा के उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला ,जी राम जी के जिला सहसंयोजक पप्पू राणा भील, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नंदेशमा के मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, देवला के मंडल अध्यक्ष राजाराम गरासिया, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, जिला मंत्री अंदाराम गरासिया,, कलाराम गरासिया, महामंत्री सुरेश सोनी, शांमताराम गरासिया, कालूराम गरासिया एवं सभी सरपंचगण सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!