Home » प्रदेश » मनरेगा बंद करना गरीबों की रोजी.रोटी पर सीधा हमला – झाला

मनरेगा बंद करना गरीबों की रोजी.रोटी पर सीधा हमला – झाला

गोगुंदा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्मकर आमजन के साथ धोखा एवं गरीबों की रोजी.रोटी पर सीधा हमला कर रहीं। झाला बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के देवला पंचायत समिति क्षेत्र में बांकावास, तेजा का वास, लोहारचा, क्यारी, बेकरिया, काडा, पालछा, पीपरमाल, घाटा, गोगरूद सहित दस ग्राम पंचायतों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओं जनजाकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। झाला ने कहा कि मनरेगा वर्तमान समय में देश में गरीबों एवं कमजोर तबके के लोगों के जीवन यापन का मुख्य साधन है और मोदी सरकार उद्योगपतियों के दबाव में आकर इस योजना को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा बंद करने के विरोध में राज्य में 45 दिन का अभियान चलाया गया है जिसके तहत ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से आज प्रदेश में हर आदमी दुखी है। पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने जहां राज्य में हर वर्ग,जाति, समाज एवं धर्म के लोगों के हितों के लिए काम किया। 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली, खाद्य सुरक्षा के तहत फूड पैकेट, 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य का बीमा एवं दवाइयां, महिलाओं, उच्च शिक्षा में अध्यनरत बालिकाओं के लिए निशुल्क मोबाइल जैसी योजनाओं पर काम किया वहीं भाजपा सरकार में हर वर्ग दुःखी हैं। खाद्य सुरक्षा के गैंहू काटने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गहलोत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत शुरू की गई पेंशन बंद कर दी गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी सरकार का घमंड दिखाते हुए आमजन को परेशान कर रखा है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया नेताराम, युवा नेता भाणाराम गरासिया, शंकरलाल गरासिया, नेताराम गरासिया, सरपंच लाडूराम, सरपंच प्रतिनिधि कालाराम गरासिया, लच्छाराम, रतनलाल क्यारी, कालाराम बेकरियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!