
गोगुंदा। क्षेत्र के सूरजगढ़ निवासी राहुल मेघवाल का वेस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राहुल जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के छात्र हैं और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल का चयन राजकोट (गुजरात) सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से सूरजगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों ने राहुल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राहुल के भाई प्रकाश मेघवाल ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2024 में राहुल ने 400 मीटर बाधा दौड़ में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वहीं राहुल के चयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





