Home » प्रदेश » चोरों ने मचाया उत्पात, विसमा गांव में 9 कुओं से कीमती केबल और स्टार्टर चोरी

चोरों ने मचाया उत्पात, विसमा गांव में 9 कुओं से कीमती केबल और स्टार्टर चोरी

सायरा। थाना क्षेत्र के विसमा गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। चोरों ने एक ही रात में योजनाबद्ध तरीके से 9 अलग-अलग कुओं को निशाना बनाया और वहां से सिंचाई के लिए लगी मोटरों के पैनल, स्टार्टर और सैकड़ों फीट केबल चोरी कर ली। खिमसिंह ने बताया कि चोरों ने सोमवार रात सन्नाटे का फायदा उठाकर कुओं पर धावा बोला। चोरों का मुख्य उद्देश्य तांबे की केबल और कीमती बिजली के उपकरण थे। कई जगहों पर चोरों ने कुओं के भीतर से मोटरें खींचकर निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर वे बाहर लगे पैनल और केबल काटकर ले गए। खिमसिंह के वेनसिंह 2 पैनल और 200 फीट केबल, मोहन सिंह 200 फीट केबल, तेजसिंह 1 पैनल और 100 फीट केबल, रतन सिंह 1 पैनल और केबल, खुमाण सिंह 100 फीट केबल, भंवर सिंह 1 पैनल, खुमसिह 1 पैनल सहित कुंदन सिंह के 100 फीट केबल चोरी की थी। वहीं एक साथ हुई इतनी चोरियों से विसमा गांव के किसानों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। सिंचाई के ऐन वक्त पर उपकरण चोरी होने से खेती का काम रुक गया है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर माल बरामद किया जाए।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!