
गोगुंदा। बार एसोसिएशन परिसर में सोमवार को नवनिर्वाचित सचिव अरुण पालीवाल का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए और पालीवाल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और संगठन की एकता पर बल दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।





