Home » प्रदेश » एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलखुद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, तैयारी जोरो पर

एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलखुद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, तैयारी जोरो पर

सायरा। क्षेत्र में एसएसपी द्वारा आयोजित होने जा रहे एक दिन का ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 5 सें 8 तक के बच्चों के लिए खो-खो (बालिका, बालक )कबड्डी ( बालक, बालिका ) 100 /200 मीटर दौड़, क्रिकेट आदि खेल आयोजित होंगे जिसमे दोनों ब्लॉक के 15 विद्यालयों के छात्र, छात्राएं भाग लेंगे गोगुन्दा ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सिंह पँवार ने बताया कि पिछले काफ़ी सालो सें ब्लॉक मे निजी विद्यालयों के लिए खेल कूद आयोजित नहीं हो रहें। इस बार एक नई पहल कि जा रही है जिसमे प्रत्येक वर्ष दोनों ब्लॉक के विद्यालयों के छात्र छात्रा भाग ले सकेंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ बच्चों का शारीरिक विकास भी जरूरी है जिस सें वे आगे भविष्य मे भी खेलो सें लगाव रखे। साथ हीं साथ बच्चों के मन मे खेलो को लेकर उत्साह बना रहे बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन 23 जनवरी को गुरुपुष्कर महाविद्यालय के ग्राउंड मे आयोजित होगा। आयोजन कि तैयारियो को लेकर बच्चों और अभिभावकों मे भी सहयोग और उत्साह का माहौल है। एसएसपी ग्रामीण जिला प्रभारी प्रकाश पालीवाल ने बताया कि खेल खुद आयोजन मे एसएसपी संभाग अध्यक्ष सीपी रावल संभाग प्रभारी गिरीश जोशी, ग्रामीण जिला प्रभारी दिलीप आमेटा, संगठन के समन्वयक अनुभव गौड़ और कई अधिकारी शिकरत करेंगे।
कार्यक्रम कि तैयारियो को लेकर गोगुन्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गेश पालीवाल, सायरा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभारी धर्मनारायण जोशी, जिला मिडिया प्रभारी संजय आमेटा भवानी शंकर पालीवाल आदि निजी विद्यालय खेल कूद कार्यक्रम मे चार चाँद लगाने हेतु कड़ी मेहनत मे जुटे हुए हैं।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!