Home » प्रदेश » आईटी गेम्स के छठे संस्करण का हुआ शुभारंभ

आईटी गेम्स के छठे संस्करण का हुआ शुभारंभ

उदयपुर। शनिवार को राजस्थान आईटी गेम्स 2026 के छठे संस्करण का शुभारंभ संयुक्त सचिव रामेश्वर लाल सोलंकी सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग की अध्यक्षता में उनके कर कमलो द्वारा किया गया। प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि संयुक्त सचिव रामेश्वर लाल सोलंकी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन एनबी क्रिकेट ग्राउंड जगतपुरा (जयपुर) में कर सभी प्रतिभागीयओं को शुभकामनाएं दी गई। राजस्थान आईटी गेम्स 2026 के छठे संस्करण के कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलो में क्रिकेट की 56 टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट खेल के अतिरिक्त 24 और 25 जनवरी को सुबोध स्कूल स्थित इनडोर हॉल के अंदर चेस, बैडमिंटन और टीटी के खेलों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलो से लगभग 400 प्रतिभागियो को तीनों खेलों में भाग लेंगे। इस दौरान उप कप्तान जसवंत सिंह चौहान, दीपक सोनी, विजय मीणा, दीपक शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रवीन कुमार, सचिन शर्मा, विवेक लाखिवल, शाकीब हुसैन, अंकित खेमचंद, दीक्षांत कनोजिया, हेमेन्द्र प्रजापत, विनोद कोहली भाग लेंगे। कार्यक्रम अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रदेश महासचिव गौरव गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋषि सैनी, मुख्य आयोजक सुधीर चौधरी, आयोजक महावीर बुरडक, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सरोव, प्रदेश प्रवक्ता एवं उदयपुर सम्भांग प्रभारी मनजीत सिंह यादव, मिडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह, टीएसपी कोर्डिनेटर हरीश मीणा, डीडवाना कुचामन जिलाधय्क्ष विनोद जांगिड, अजमेर जिले के पूर्व जिलाधय्क्ष राजेश गुर्जर, राजसमन्द जिले के पूर्व जिलाधय्क्ष नरेन्द्र महावर, आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सहित विक्रम सिंह मौजुद रहें।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!