
गोगुंदा। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजवीर सिंह झाला सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ व पदभार ग्रहण समारोह गुरूवार को न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता राव रतन सिंह एवं जिला बार एसोसिएशन उदयपुर के पूर्व अध्यक्ष गिरजा शंकर मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे थे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण व ऊपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया और उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयोजित सभा में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की स्थायी जगह पर नये भवन के निर्माण तथा गोगुंदा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि जब तक गोगुंदा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय न्यायालय की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक प्रत्येक महिने की 15 तारीख को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। उपखंड न्यायालय गोगुंदा और अधिवक्ताओं के मध्य चल रहे न्यायिक कार्य के सामंजस्य के अभाव और वर्तमान कार्य बहिष्कार के पहलुओं पर गहन मंथन किया गया। सुलभ न्याय का संकल्प सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि प्रत्येक पक्षकार को समय पर और सुलभ न्याय मिले, इसके लिए कार्यकारिणी निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस दौरान पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, कमलेश कुमार शर्मा, कुशाल सिंह राणावत, युवराज सिंह वाघेला, नरेन्द्र सिंह झाला, ओम प्रकाश भोई, तोताराम गरासिया, शिवशंकर जोशी, महेन्द्र पालीवाल, खुमाण सिंह राव, देवेन्द्र चौधरी, हितेश आचार्य, महेन्द्र सिंह झाला, दिनेश पालीवाल, मोती सिंह, बंशीलाल तेली, लक्ष्मण पालीवाल, भगवती लाल तेली, मनीष मेघवाल, नारायण गरासिया, राजेश चौधरी, अरविन्द गरासिया, जसपाल सिंह, रंजीत सिंह सहित एडवोकेट अरविंद मौजुद रहें।





