वल्लभनगर। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तारावट के शिक्षकों ने अनूठी पहल की है। विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं भामाशाह बनकर कक्षा 1 से 5 तक के 51 विद्यार्थियों को निशुल्क जूते और मौजे वितरित किए। इस दौरान अध्यक्षता प्रधानाचार्य मीठालाल लोहार, मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच खेमराम डांगी, मुकेश कुमार मेघवाल, सुमन मीणा श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि वेणीराम गाडरी, भंवर लाल डांगी, गोवर्धन लाल तेली, सोहन सिंह भागरोत (प्रथम सहायक) सहित मदन लाल वर्मा, पंकज शर्मा, अनीता डांगी, हरीश मीणा, लोकेश आमेटा सहित उदय सिंह गुर्जर मौजुद रहें।






