सायरा। युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पंडित हितेश पालीवाल के नेतृत्व में सोमवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत और सशक्त रणनीति के शिल्पकार स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंडित हितेश पालीवाल ने विवेकानंद जी के सुप्रसिद्ध नारे उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो को दोहराते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत करें और जीवन में निरंतर आगे बढ़ें।
पालीवाल ने घोषणा की कि आगामी दिनों में युवाओं के मार्गदर्शक अभिमन्यु सिंह झाला के नेतृत्व में पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वहीं स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यकारिणी भी गठित की गई। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर मुकेश जैन, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर पालीवाल व सचिव किशन मेघवाल को मनोनीत किया गया।
इस दौरान पुष्कर गर्ग, जीवाराम, कालू सिंह, तुलसीराम, सोहन, हमेर सिंह, वक्ता राम, हितेश माली, गोपीलाल, सोहनलाल, भगवती प्रसाद सहित युवा मौजूद थे।