
सायरा। थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के रावछ निवासी माधुलाल पुत्र लालाराम ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे कुएं से व मेरे पडोसी शंकरलाल के कुएं से दो मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। कानुनी कार्यवाही करे। गठित टीम ने दर्ज मामले पर कारवाई करते हुए आसूचना व तकनीकी सहयोग से चोरी की वारदात करने वाले आरोपी रावछ, निवासी लसा उर्फ (लसमा) पुत्र देवाराम को गिरफ्तार व एक नाबालिग को डिटेन किया गया हैं। वहीं आरोपीयों के कब्जे से 02 पानी की मोटर बरामद की गई। कारवाई के दौरान एएसआई शम्भु सिंह, हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, निम्बाराम, कांस्टेबल मनोज मीणा , धर्मेन्द्र कुमार सहित रामदया शामिल रहें।





