Home » प्रदेश » राजपूत समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, चेन सिंह बने अध्यक्ष

राजपूत समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, चेन सिंह बने अध्यक्ष

गोगुंदा। उपखंड के गणेश जी गुड़ा में रविवार को राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज के संरक्षक नानसिंह परमार और पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह तलादरा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज के विकास और संगठन को मजबूती देने के लिए अध्यक्ष चेन सिंह सिसोदिया (फुटिया), उपाध्यक्ष नवल सिंह चदाणा (ओबरा), सचिव सोहन सिंह (मोलिया), कोषाध्यक्ष केसर सिंह सिसोदिया (वणी), प्रचार मंत्री प्रेम सिंह (कुंडाल), वहीं सलाहकार मंत्री के लिए देवीसिंह सिसोदिया, किशोर सिंह, बंसी सिंह, बाबूसिंह (गारियावास) सहित भंवर सिंह को जिम्मेदारी सौपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष चेन सिंह सिसोदिया ने पदभार ग्रहण करते हुए समाज को नई दिशा देने और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को बंद करने का सामूहिक फैसला लिया गया ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी के गठन के दौरान बाबू सिंह (नया खेड़ा), चमन सिंह, मनोहर सिंह, देवीसिंह, मोहन सिंह, मांगू सिंह खरवड़, कालुसिंह, धन सिंह, नान सिंह, भेरू सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया (रावलिया), और प्रताप सिंह सहित समस्त राजपूत समाज उपस्थित रहा।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!