Home » प्रदेश » खेल मैदान में बेटियों ने दिखाया दम, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खेल मैदान में बेटियों ने दिखाया दम, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोगुंदा। रविवार को ब्लॉक में विकल्प संस्थान के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 12 गांवों की लगभग 150 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और दौड़ जैसी स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाया। वहीं वॉलीबॉल ओबरा खुर्द की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और खो-खो छापरा की टीम विजेता रही। कबड्डी खेल में जुझारपुरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसआई विनेश कुमार ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही, उन्होंने विकल्प संस्थान के माध्यम से बच्चों को पुलिस थाना विजिट करवाने और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला कांस्टेबल विमला ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे वे कांस्टेबल बनीं, जिससे उपस्थित। लड़कियां काफी प्रेरित हुईं। दैनिक भास्कर संवाददाता लखन सालवी ने भी बालिकाओं को मोटिवेट किया और संस्थान के कार्यों की सराहना की।
विकल्प संस्थान की उषा चौधरी ने खेल के महत्व को बताते हुए कहा, खेलों के माध्यम से बालिकाएं अपनी विशिष्ट पहचान बना सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए घर पर टाइम टेबल बनाकर पढ़ने की सलाह दी। वहीं, राधा गमेती ने अपनी उच्च शिक्षा के संघर्ष और सफलता के बारे में बताया। खेलों का सफल संचालन ओम प्रकाश और तुषार सेन द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ललिता लोहार और सविता चदाना ने किया। इस अवसर पर पिंकी खटीक, किरण कुंवर, माया देवड़ा, प्यारी गमेती, जितेंद्र मेघवाल, राधा गमेती, गंगा, माया, सुंदर, तारा, देवली, हर्षिता, रेखा और रंजना सहित कई कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!