Home » प्रदेश » बेकरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेकरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेकरिया। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अवैध नशीले पदार्थों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम ने खजूरघाटी कालीबोर-कोटड़ा रोड पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा थ्री-व्हीलर टेम्पो को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेम्पो में छुपाकर रखा गया 09 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ परिवहन में प्रयुक्त टेम्पो को भी जब्त किया गया हैं। कारवाहीं के दौरान पुलिस ने मौके से थाना क्षेत्र के मिनी महुड़ी पीपला निवासी राकेश पुत्र सोहनलाल और लौहारचा निवासी ताजुराम पुत्र मनराराम को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई में बेकरिया थाने से कांस्टेबल जोधाराम, लव कुमार, हिमांशु और सीताराम और जिला विशेष टीम से एएसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर, हितेंद्र सिंह, और कांस्टेबल जितेंद्र, मुकेश, सुमेर सिंह, कृष्ण कुमार एवं साइबर सेल से लोकेश रायकवाल शामिल रहें।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!