
उदयपुर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला ईकाई का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष सौरभ खमेसरा की अध्यक्षता में बप्पारावल सभागार मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त निदेशक गिरिराज कतेरिया, उपनिदेशक हितेश सोनी, उपनिदेशक जीवनराम, प्रदेश संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह चौहान, उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव, टीएसपी कोर्डिनेटर हरीश मीणा, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष दु्रपत सिंह चौहान, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष कारूलाल जणवा, सलूम्बर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र डांगी सहित कई लोग उपस्थित रहें। समारोह नव नियुक्त सूचना सहायकों स्वागत एवं सहायक प्रोग्रामर से प्रोग्रामर पद पर पदोन्नत हुए साथियों का सम्मान किया।





