
उदयपुर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उदयपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह रविवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में आयोजित होगा। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता व उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव वर्तमान, जिलाध्यक्ष सौरभ खमेसरा तथा आईटी यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस के नेतृत्व में तैयारियों का अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में नव चयनित सूचना सहायकों का स्वागत तथा सहायक प्रोग्रामर से प्रोग्रामर पद पर पदोन्नत हुए साथियों का कार्यक्रम में नव चयनित सूचना सहायकों का सम्मान तथा सहायक प्रोग्रामर से प्रोग्रामर पद पर हुए पदोन्नत साथियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं समारोह में पूरे राजस्थान से लगभग 400 सदस्य शामिल होगें।





